Breaking News

अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर द्वारा किया गया थाने का औचक निरीक्षण

IMG 20220423 WA0019IMG 20220423 WA0074

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।थाना दिवस की गुणवत्ता एवं भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में थाना स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को परखने हेतु जनपद गोरखपुर के थाना चौरी – चौरा एवं जनपद देवरिया के थाना गौरी बाजार का औचक निरीक्षण किया गया तथा थाने पर आये फरियादियों , राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों से वार्ता कर भूमि सम्बन्धी विवादों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये । साथ ही भूमि – विवाद सम्बन्धी प्रकरणों की संवेदनशीलता एवं अधिकता को देखते हुए जोन के समस्त पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उपमहानिरीक्षक , समस्त पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण की आनलाइन गोष्ठी कर थाना समाधान एवं अन्य दिवसों पर आने वाले भूमि विवादों से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों के अभिलेखीकरण तथा राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा – निर्देश दिये गये ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *