Breaking News

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया खुलासा

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

पटना में हथियार तस्कर कितना सक्रिय हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में मिनी गन फैक्ट्री का कारोबार चल रहा था। हालांकि पटना एसटीएफ ने हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। उसका नतीजा ये है मिनी गन फैक्ट्री और भारी मात्रा में हथियार पकड़ा जा रहा है। हैरत की बात तब होती है जब ये कार्रवाई पटना में होती है। आज पटना में ही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।.

हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा : पटना एसटीएफ की टीम ने नदी थाना इलाके में छापेमारी की। वहां हथियार बनाने का फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। टीम को भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद हुआ है। साथ ही हथियार बनानी की मशीन की बरामदगी की है। इस दौरान STF ने 7 हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, लंबाई कटर मशीन, कई ड्रिलिंग मशीन, ग्रैंडर मशीन सहित हथियार बनाने का कई मशीन बरामद किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *