Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 28 at 7.09.12 PM

एसएसबी कमांडेंट ने ककरदरी में मुर्गी के चूजों का किया वितरण

 

 

जिला ब्यूरो मोहित कुमार गुप्ता

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी कमान्डेंट भिनगा के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि रणवीर सिंह भाजपा महामंत्री की उपस्थिति में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एफ समवाय ककरदरी कैम्प के प्रांगड़ में सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच मुर्गी के चूजों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कमांडेंट द्वारा ककरदरी गाँव के 20 गरीब ग्रामीणों को सतत आय व कल्याण हेतु 80 मुर्गी के चूजों का वितरण कर लाभान्वित किया गया साथ ही साथ सीमावर्ती ग्रामीणों को बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, नशा मुक्ति भारत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान और केन्द्रीय पुलिस बल में भर्ती होने के लिए शिक्षित ग्रामीणों एवं महिलाओ को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2024 02 28 at 7.09.12 PM

साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कमान्डेंट ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को भारत के विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए इनका समग्र विकास करना है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक चेतना अभियान के बारे में जागरूक करना है। भारत- नेपाल की सीमा खुली होने की वजह से सीमा क्षेत्र पर अराजक तत्व अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं साथ ही मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु आप लोंगो का सहयोग अति आवश्यक है।

 

इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत नजदीकी एसएसबी कैम्प पर इसकी सूचना दें। मंच पर मौजूद भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि एसएसबी के जवान देश सेवा के साथ साथ गांवों में समय समय पर अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। और इसका लाभ हमारे सरहदी गांवों के लोगों को हमेशा मिलता चला आ रहा है इससे ग्रामीणों में एसएसबी के प्रति खुशी का माहौल बना हुआ है। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में उप कमान्डेंट सोनू कुमार ककरदरी एफ कंपनी प्रभारी निरीक्षक रघुनाथ, समाज सेवी मोहित गुप्ता ककरदरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *