Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 25 at 10.08.07 PM

तेजी से बढ़ रहा सपा का जनाधार – आजमी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

25/10/2021 मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के अयोध्या आगमन पर दल सराए चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के बाद श्री आजमी ने कहा कि पार्टी संगठन को बढ़ाने व मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए, क्यों कि आने वाले विधान सभा चुनावों में पार्टी को पुनः सत्ता में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुछ दिनों की मेहमान है,उन्होंने कहा कि सपा का जना धार बहुत तेजी से बढ़ रहा है,और आने वाला समय सपा का ही होगा।

 

उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों व सपा सरकार में सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता तक उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करे। जिससे 2022 में एक बार फिर सपा की सरकार हो। उन्होंने कहा कि सपा ने हर समाज का बराबर सम्मान किया है। अबू आसिम आजमी के आने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जान सी पैदा हो गई। अतः उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ता ओ का मनोबल और भी बढ़ गया।इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली, अबू मोहम्मद,हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *