Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 14 at 10.38.16 PM

सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह को गगनचुंबी नारो एवं जयकारों के बीच क्षेत्रवासी दे रहे अपार समर्थन

 

मंडल मीडिया प्रभारी सत्यम सिंह IBN NEWS

अयोध्या गोसाईगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अभय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में गगनचुंबी नारो एवं जयकारों के बीच क्षेत्रवासी दे रहे अपार जन समर्थन।जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अपने जनप्रिय नेता पूर्व विधायक अभय सिंह को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं लग रहा है। काफिलेेे के बीच सपा प्रत्याशी श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के कोछा, मुमारिच नगर+अमावा, शिवतर, पाली+रंडौली , माझा सोनौरा, न्यूनापूरब, जमौलीखुर्द+भरहूखाता डोर टू डोर जनसंपर्क नुक्कड़ सभा किया और हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को विजय दिलाने का संकल्प लिया ।
सघन जनसंपर्कक अभियान का कारवां गोसाईगंज विधानसभा में तीव्र गति से बढ़ रहा है। सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्मपत्नी डॉ सरिता सिंह एवं उनके पिता सेवानिवृत्तत बैंक अधिकारी भगवान बक्श सिंह सहित समूचे परिवार के लोग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लोगों से जन संपर्क करते हुए उनका सुख दुख भी साझा कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *