Breaking News

पटना का कई थाना का वांछित है सोनू उर्फ गौरव,,हत्यारोपी को ही अपराधी ने मारी गोली

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

एक ओर कोरोना का कहर तो दूसरी तरफ राजधानी पटना में अपराधियों को आग उगलती बंदूकें लगातार इंसानी जिंदगियों को ढेर कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर अपराधियों ने सरेआम पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार करने वाले एक 25 वर्षीय युवक सोनू उर्फ गौरव को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी सोनू के बाबत दावा किया जा रहा है इसका आपराधिक चरित्र का है।पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

खुरेजी की इस वारदात के बाबात बताया जा रहा है कि मुताबिक कंकड़बाग थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में अपराधियों ने वर्तमान में जमीन का काम करने वाले गौरव उर्फ सोनू की गोली मारकर जख्मी कर दिया। गौरव को 3 गोलियां लगी है। दो गोली उसके जांघ में तथा एक गोली उसके कंधे पर लगी बताई जाती है। घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था।जानकारी के मुताबिक शूटर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

 

पहले से घात लगाए शूटरों ने गौरव पर अचानक से फायरिंग किया।इस जानलेवा हमले में गौरव तीन गोली लगकर जख्मी हुआ है।घटना के पीछे गैंगवार की बात भी सामने आ रही है।विस्तृत जांच के उपरांत ही मामले का खुलासा हो सकेगा।इस संबंध में कंकड़बाग के थाना प्रभारी ने बताया कि जख्मी युवक जमीन का काम करता था।

 

मगर पुलिस को शक है कि इसका भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।पुलिस इसकी जांच कर रही है। जख्मी गौरव खुद को सिपारा का निवासी बता रहा है।वहीं उसके पटना सिटी के अंडरवर्ल्ड से भी संबंध होने की बात सामने आ रही है।

इसके पास के एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *