Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 02 at 7.39.20 PM 1

निशुल्क पाठशाला के चित्रकला बनाने वाले बच्चों को समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने किया पुरस्कृत

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर! युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा निर्मित विवेकानन्द आदर्श नि:शुल्क पाठशाला राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम में पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत के उद्देश्य परक विगत वर्षों से निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है, निशुल्क पाठशाला की संचालिका अंकिता तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन लगभग 40 जरुरतमंद होनहार बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है तथा जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व आवश्यक सामग्रियों का वितरण समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा किया जाता हैं।
जन जागरूकता व संदेश प्रसारित करने हेतु स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सब पढ़ें सब बढ़े, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण व प्राकृतिक सौंदर्य से सम्बन्धित चित्रकला प्रतियोगिता में 40 बच्चों में से लगभग 25 ने प्रतिभाग किये जिसमे से 7 उत्कृष्ट चित्रकला बनाने वाले 14 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को विवेकानन्द आदर्श पाठशाला के संस्थापक कुलदीप पाण्डेय ने विजेता को ट्राफी व चाकलेट तथा अन्य को सन्तावना देकर पुरस्कृत किये.
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा को समाज में दिखाने कि बात कही तथा बताये कि आधुनिक युग के बच्चे विलक्षण प्रतिभा के धनी है, विवेकानन्द आदर्श निशुल्क पाठशाला द्वारा शिक्षा प्रदान करने के साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के अन्दर कि प्रतिभा को निखारने व परखने का कार्य किया जाता है, बच्चों को खेल कूद,नृत्य,संगीत,चित्रकला सामान्य ज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्रों में कुशल छात्रों के मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाता हैै.
पुरस्कार पाने वाले बच्चों मे मुख्य रूप से-रोजी चौहान,सोनम चौहान, मुस्कान, प्रियंका, आंचल,युवराज,सूर्या तथा दस बच्चों को सन्तावना पुरस्कार दिया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *