Breaking News
834a05e3 96c9 4f85 9602 4ff2f69d41ca

समाज सेवी डा.मोतीलाल गुप्ता प्राइड ऑफ रोटरी के सम्मान से सम्मानित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट834a05e3 96c9 4f85 9602 4ff2f69d41ca

फरीदाबाद:शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसाइटी द्वारा असहायों के उद्धार के लिए निःशुल्क उत्तम शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं, सेनिटरी नेपकीन वितरण,सामूहिक विवाह,वोकेशनल ट्रेनिंग आदि सेवाएं समाज के लिए निःशुल्क प्रदान कर रहा है। संस्था ने अभी 9 से 20 वर्ष की 518 कन्याओं को सर्विकल कैंसर की पहली डोज लगवाई है।

दूसरी डोज 6 महीने के बाद लगाई जाएगी। संस्था की सेवाओं को देखते हुए रोटरी क्लब 3011 आयोजित पंख कार्यक्रम में समाज सेवी साई सेवक डा.मोतीलाल गुप्ता को विधयाक नरेंद्र गुप्ता,रोटरी क्लब 3011 गवर्नर जितेन्द्र गुप्ता, प्रथम महिला दीप्ति सिंह गुप्ता द्वारा प्राइड ऑफ रोटरी के सम्मान से सम्मनित किया गया।

22 अक्टूबर को रोटरी 3011 द्वारा आयोजित पंख कार्यक्रम मे 1000 स्कूली छात्राओं को साईकिल दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधयाक नरेंद्र गुप्ता ने अपने वक्तव्य मे कहा कि कन्या पूजन के दिन इन कन्याओं को रोटरी द्वारा जो ये साईकिल का उपहार दिया गया है वो सच मे इन कन्या‌ओं को नये पंख देगी।

प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने रोटरी 3011 का धन्यवाद करते हुए कहा मैं रोटरी की इस पहल की सराहना करती हूँ। यह उपहार इन बच्चियों के जीवन को और अधिक सुगम बनाएगा। उन्होंने रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी के प्रेजिडेंट वीरेंद्र मेहता का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके अथक प्रयासों से ही पंख नामक महा यज्ञ पूर्ण हो पाया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *