Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 27 at 6.24.36 PM

रविवार को मेले की भीड़ देखकर हस्तशिल्पियों के चेहरे पर आई मुस्कान

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में रविवार को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। रविवार की छुट्टी के कारण मेले में अधिक संख्या में लोगों ने प्रस्थान किया। और जब दर्शकों के कदम एक के बाद एक हस्तशिल्पियों के स्टॉल पर पड़े तो शिल्पी भी खुश और संतुष्ट नजर आए,मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार रविवार को कई हजार दर्शक मेले में पहुंचे।

अब तक खाली रहने वाली चौपाल भी दर्शक दीर्घा से भरी हुई दिखाई दी। सामने दर्शक थे,तो कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने में आनंद आया। मेले की शुरुआत मुख्य चोपाला पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई,संस्कृत कार्यक्रमों की श्रंखला में गुजरात, मध्य प्रदेश,राजस्थान,पंजाब व थीम स्टेट जम्मू- कश्मीर के लोक कलाकारों की संस्कृति प्रस्तुति हुई। गुजराती कलाकारों ने,” वैष्णव जन तो तेने कहिये”भजन पर अपनी संस्कृत प्रस्तुति दी।

ऐसे ही राजस्थानी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत करके संस्कृति से रूबरू कराया,राजस्थानी कलाकारों ने वाघ यंत्रों के साथ बेहतरीन प्रस्तुति देकर पर्यटकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। वहीं फूड स्टॉल पर भी भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली। मेले के शुरुआती दिनों में सैलानियों की संख्या बहुत कम थी,लेकिन अब दर्शक आने लगे हैं। मेला अधिकारियों के अनुसार 25 मार्च तक करीब सवा चार लाख सैलानी सूरजकुंड मेला देखने आ चुके हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *