Breaking News

सिवान :-क्यूँ कोई मां ये नहीं समझती की बलात्कारी बेटे के होने से बेहतर है उसका बांझ होना

IBN24×7NEWS राजीव रंजन कुमार सिवान बिहार
राजेंद्र कालेजिएट में आशा रेपट्ररी छपरा के कलाकारों द्वारा मुक्ताकाश नाटक ओक्का-बोक्का का मंचन किया गया। युवा रंगकर्मी जहांगीर खान द्वारा लिखित व निर्देशित ये मुक्ताकाश नाटक महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर अधारित है।
जिसमे पीड़िता संवैधानिक न्याय प्रक्रिया और समाज के दोहरे चरित्र के पंजे में फंस के अपनी जान गवा देती है।
और उसे न्याय भी नहीं मिलता।
अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित लड़की का पिता चीख चीख कर सब को बताता रहता है कि इस पुरुषवादी व्यवस्था में बलात्कार की घटना होने पर महिलाये एक साथ आकर उसका विरोध क्यूँ नहीं करती।
क्यूँ कोई पत्नी ये नहीं मानती की बलात्कारी पति के होने से अच्छा है उसका विधवा होना।
महिलाएं अगर इस तरह से घर में बलात्कारी पुरुषों से सख्ती से निपटे तो शायद ऐसी वारदात कम हो जायेगी।
इसी तरह की समाजिक कुरितियों पर चोट व पड़ताल करता है मुक्ताकाश नाटक ओक्का- बोक्का।
जिसका मंचन छपरा नगर के राजेन्द्र कालेजिएट स्कूल कैंपस मे स्थानीय रंगकर्मी इमरान
कृष्णा
प्रवीण
स्नेहा
रंजीत
विक्रम सोनू
अभिषेक अनूप के द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *