Breaking News

सीवान : अंधेरे नगरी चौपट राजा

अंधेरे नगरी चौपट राजा
बिना हथकड़ी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया बंदी।
पांच टांके लगवाने के बाद चकमा देकर हुआ फरार।
सीवान नगर थाने की पुलिस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल आया एक बंदी उपचार के दौरान सुरक्षाकर्मियों के सामने चकमा देकर फरार हो गया।
बंदी का नाम जान मोहम्मद है।
यह बड़हरिया थाना क्षेत्र का रहनेवाला था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात नगर थाने की पुलिस ने सिवान शहर के रामराज्य मोड़ से चोरी के मामले में जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के दौरान बंदी जान मोहम्मद का सिर फट गया था।
सोमवार अहले की सुबह करीब 8 बजे नगर थाने के दो सुरक्षाकर्मी बिना हथकड़ी लगाये बंदी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आए।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उसे पांच टांके लगाने के बाद बैंडेज करने के लिए सामान्य कक्ष से दूसरे कक्ष में ले जाया गया।
इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों के सामने से ही वह बंदी भागने में सफल रहा। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि बंदी जब कांपने लगा तब उन्होंने ड्रेसिंग टेबल पर उसे छोड़ दिया था।
कैदी इसका फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *