Breaking News

फतेहपुर : कोई दिखा रहा सत्ता की हनक कोई दिखा रहा मीडिया का रौब ठेंगे पर यातायात माह

कोई दिखा रहा सत्ता की हनक कोई दिखा रहा मीडिया का रौब ठेंगे पर यातायात माह
फतेहपुर जनपद– औंग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन के करीब धड़ल्ले से मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा मिट्टी खनन जहां 24 घंटे दिन रात चिन्हित स्थान शिवराजपुर, सगुनापुर, बड़ा हार अभयपुर के करीब स्थानों में गरजती हैं जेसीबीयाँ जहां ओवरलोड ट्रैक्टर थाने व चौकियों के सामने से दिन भर खुलेआम फर्राटा भरते नजर आते हैं यातायात माह की बड़ी-बड़ी डींगे हक़ने वाली फतेहपुर पुलिस हाईवे की ओवरलोडिंग रोकने में फेल नजर आ रही है तय मानक से ज्यादा लोड कर ट्रैक्टर चालक खुलेआम हाईवे में लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं |
लेकिन स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक ने आंखों में बांध रखी है पट्टियां जहां शिकायतों पर टीम हमेशा जांच ही करती रहती है चाहे जो मामला हो या फिर कितना ही बड़ा क्यों ना हो रोजाना दिन दोपहर चोरी छिपे नहीं बल्कि खुलेआम फर्राटा भरने पर नईं परतें सामनें आ रही हैं। खबर है कि ओवरलोडिंग करने वाले नेटवर्क को सत्ता दल से जुड़े कुछ चर्चित लोगों की छत्रछाया व कृपा पात्र होने के कारण यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।
खनन स्थल से लेकर ईंट भट्ठा तक पहुंचने में बेरोकटोक ओवरलोड ट्रैक्टर आते जाते रहते हैं जहां स्थानीय पुलिस मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन चालकों पर चालान काटकर व गाडी को सीज करते हुए कार्यवाही की बात कहकर कानून का पालन कराने का दंभ भरती है कृपा पात्र ओवरलोड ट्रैक्टरों को छूने नाम मात्र से ही कांपते है हाँथ पुलिस के हाँथ बीते वर्ष हुए खनन की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम ने फतेहपुर जनपद में कई हफ्तों तक डेरा डाले रही थी जिसकी जांच की आंच बिंदकी तहसील भी पहुंची थी|
जहां के खनन माफिया की गर्दन फसते फसते बची थी। अधिकारियों और बड़े माफियाओं का अंदर खाने से ही हो जाता है बड़ा खेल जिससे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालों की बात को हंसकर टाल दिया जाता है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो सफेदपोश व खाकी की छत्रछाया में ओवरलोड समाप्त होने की प्रबल संभावना कम ही है जब तक इस पर जिलाधिकारी के द्वारा एक्शन नहीं लिया जाता वहीं क्षेत्र में शिवराज पुर मेला जोरों से चल रहा है जहां हादसों को दावत दे रहे हैं ओवरलोड ट्रैक्टर जवाब देहों नें साध रखी हैं चुप्पियां|

रिपोर्ट संदीप कुमार ibn24x7news  फतेहपुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *