Breaking News

सिवान : प्रखंड प्रमुख ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

प्रखंड प्रमुख ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
सिवान जिले के पचरूखी प्रखंड के सरौती पंचायत में समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बरती जा रही अनियमितता की शिकायत पर पचरूखी प्रखंड प्रमुख शहनाज खातुन ने आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रमुख ने केंद्र संख्या 116व 117 पर पहुंची। जहां एक भी बच्चे केंद्र पर मौजूद नही मिले।
साथ हि सेविका व सहायिका भी ड्रेस मे नही मिली।
वहीं स्थानीय लोगों ने सेविका व सहायिका पर आरोप लगाते हुये कहा कि बच्चों को पोषाहार व टेकहोम राशन वितरण नहीं करने की शिकायत की।
जब प्रमुख ने पंजी आदि की पड़ताल की तो सेविका हिरामती देबी के द्वारा कई अनियमितता सामने आयी।
केंद्र पर जहां बच्चों को पोषाहार नहीं दी जाने की शिकायत लोगों ने की।
वहीं नियमानुसार गर्भवती व धातृ माता के स्वास्थ्य देखभाल व पोषाहार नहीं दिए जाने के साथ केंद्र का संचालन सेविका द्वारा अपने दरवाजे पर किए जाने का मामला सामने आया।
वही सेवीका देवहरी देबी के केन्द्र पर कई तरह के अनियमितता पाये जाने पर प्रमुख ने सेविका व सहायिका से आदत में सुधार लाने को कहा।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
पचरूखी प्रमुख।
शहनाज खातून।
सिडीपीयो के बड़ी लपरवाही के कारण पचरूखी प्रखड के लगभग सभी आगनबाड़ी केन्द्र पर लुट मची हुई है।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *