Breaking News

श्रावस्ती : सफाई कर्मी की लापरवाही बयां कर रही नालियां

रिपोर्ट – मोहित गुप्ता IBN NEWS श्रावस्ती

जनपद में विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनवरिया भोजा में सफाई कर्मी के न आने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसमें आने-जाने के लिए ग्रामीण मजबूर होते हैं। स्थिति यह है कि नालियां कचरे से भर जाने के कारण काफी गंदगी फैली हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी के द्वारा कभी सफाई नहीं की जाती है न ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी आते हैं। और तो और दूषित जलभराव व कीचड़ होने से नालिया पुरानी होकर टूट गई है,इसलिए नदियों का पानी सड़क पर बह रहा है।वहीं ग्राम प्रधान द्वारा भी ग्राम पंचायत में नाली नहीं बनवाई जा रही है, कई बार ग्रामीणों ने नाली बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से कहा परन्तु अभी तक ग्राम पंचायत में नाली नहीं बनवाई गई और नालियों का यह हाल है कि काफी पुरानी होकर टूट गई हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है। वहीं जिलाधिकारी से भी ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है ।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *