ibn 24×7 न्यूज़ रिपोर्ट
मोहम्मद असलम खान
सलेमपुर – देवरिया
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पीवकोल ढाले के समीप बाईंक सवार तीन बदमाशों ने एक बाईंक सवार युवक को रोक लिया विरोध करने पर पिस्टल की बट से मार कर जख्मी भी कर दिया वहीं युवक के पास से 600 रुपीया नकद ‘ मोबाईल व बाईंक लेकर भाग निकले !बता दें कि इस लूट की घटना लुटेरों ने रविवार शाम लग भग 4 बजे किया सूचना पर 100 नम्बर पुलिस व कोतवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे लुटेरों की तलाश में देर रात तक लगे रहे परंतु बदमाशों का कहीं सुराग नही लगा
मिली जानकारी के मोताबीक सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा बभनौली गांव निवासी हारून अली पुत्र अरशद अपनी बाईक से भटनी रेलवे स्टेशन टिकट निकलवाने गया था वापिस आते समय लग भग 4 बजे पीकोल रेलवे ढाले के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से मौजूद एक बाईंक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और पिस्टल दिखाकर बाईंक सवार युवक से 600 रुपीया नकद ‘ मोबाईल व बाईंक अपने कब्जे में लेलिया विरोध करने पर पिस्टल की बट से मार घायल कर भाग निकले ! घायल युवक का इलाज वहीं एक नीजी चिकित्सालय में कराया गया ! इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची 100 नंबर गाड़ी की पुलिस व कोतवाल ने काफी देर रात तक छान बीन की परंतु फरार बदमाशों का कहीं सुराग नही लगा ! इस घटना के मामीले में पीड़ित ने लिखित तहरीर कोतवाली में देदी है ! इस सम्बंध में कोतवाल श्याम बिहारी का कहना है कि तहरीर मिली है बदमाश लुटेरों की तलाश जारी है !
Tags सलेमपुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …