Breaking News

छः वर्षीय बच्ची का शव बोरे में मिलने की घटना का खुलासा

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज़

दो अभियुक्त गिरफ्तार

04/12/2021 अयोध्या – श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा वांछित अभियुक्तों/अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी महोदय रुदौली अयोध्या के कुशल नेतृत्व में मु0अ0सं0 247/21 धारा 363/302/201 भादवि0 के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था जिसके क्रम में पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 04/12/2021 को दो अभियुक्त 1. सुरेन्द्र रावत पुत्र विक्रमाजीत 2. बबलू उर्फ करम सिंह पुत्र रामनरेश चौहान, जो घटना को अंजाम देकर शव को एक बोरे में भर कर ग्राम हुसेनगंज के तालाब में डाल दिया था जिनको गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी एवं साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 व 5ङ/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *