Breaking News
ee2b35c9 6727 49da a221 e8dadcbb9354

त्रिवेणी संगम महादेव मंदिर प्रांगण में मीणा समाज की बैठक संपन्न हुई

 

“लाखों रुपए की लागत से त्रिवेणी संगम पर मीणा समाज कराएगा दूसरी मंजिल का निर्माण” महावीर मीणाee2b35c9 6727 49da a221 e8dadcbb9354 1

बीगोद– मंगलवार को मेवाड़ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम के शिव धाम पर शंकर भोले नाथ मंदिर प्रांगण में मेवाड़ आम चोखला मीणा समाज की साधारण बैठक आयोजित हुई ।

इस बैठक में मीणा समाज द्वारा त्रिवेणी संगम पर लाखों रुपए की लागत का दूसरी मंजिल का निर्माण होगा जिससे त्रिवेणी का पानी लगभग 10 फीट की ऊंचाई तक आ जाता है जिस कारण से आपातकाल में धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम करने वाले समाज जन एवं भक्तजनों श्रद्धालुओं को जान माला का नुकसान ना हो इसलिए दूसरी मंजिल का 25 लाख की लागत से 21 सौ स्क्वायर फीट निर्माण आवश्यक हो गया है जानकारी के अनुसार मेवाड आम चौखला मीणा समाज के अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी महावीर कुमार मीणा ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर मेवाड़ आम चौखला मीणा समाज की अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें मीणा समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया और 51 सदस्यों की कमेटी ने त्रिवेणी संगम पर निरीक्षण कर दूसरी मंजिल की स्वीकृति एकमत होकर प्रदान की और अति शीघ्र पहले चरण में 3.5 लाख का कार्य आरंभ करने की औपचारिक घोषणा की इस मौके पर सचिव जमना लाल मीणा, कोषाध्यक्ष कालूराम मीणा ने साधारण बैठक में हिसाब का लेखा-जोखा महावीर प्रसाद मीणा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें 3 लाख 50हजार राशि शेष बतायी और बैठक में धर्मशाला की देखरेख, मीणा समाज का प्रत्येक परिवार शिक्षित हो कर शिक्षा क्षैत्र मे आगे बढे, धर्मशाला की दूसरी मंजिल और शीघ्र निर्माण, मृत्यु भोज को बंद करना सीमित रखना, बाल विवाह पर संपूर्ण रोक, समाज के रूढ़िवादी एवं बुराइयों पर संपूर्ण रोक एवं प्रतिबंध लगाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम में अध्यक्ष महावीर प्रसाद मीना, कोषाध्यक्ष कालूराम मीणा ,सचिव जमना मीणा, गंगाराम मीणा, लादू मीणा, श्रीकिशन मीणा, कैलाश मीणा, रामपाल मीणा, ब्रह्मा मीणा ,भोजराज मीणा, शंकर मीणा, सरवन मीणा, उदय लाल मीणा, मोहन मीणा, जगदीश चंद्र मीणा, कालू मीणा, दुर्गा लाल मीणा, मोहन मीणा, मांगी लाल मीणा, अर्जुन मीणा, मगना मीणा, कन्हैया लाल मीणा, सांवर मीणा, मूलचंद मीणा, नंदा मीणा, प्रहलाद मीणा, हरलाल मीणा, नगजी राम मीणा, अर्जुन मीणा, सूरजमल मीणा सहित गांव गांव ढाणी ढाणी से मीणा समाज के समाज जन ,पंच, पटेल, मेवाड़ कार्यकारिणी सदस्य, समाज के आस पास के दूरदराज से गांव ढाणी से मीणा समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

(फोटो कैप्सन– त्रिवेणी संगम में मीणा समाज की बैठक में चर्चा कर निर्णय लेते हैं )

फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *