Breaking News

 2 सप्ताह से थाने के चक्कर काटने के बाद नहीं लिखी रिपोर्ट

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

एडीजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार।

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गाँब से थाना अलीगंज के गाँब के परिचित दवंग लोग पहले नाबालिग लड़की और उसकी माँ को बहला फुसलाकर अपने घर ले गए। उसके बाद दवंग माँ को अबैध असलाह से डराकर उसकी 15 बर्षीय बेटी से जबरजस्ती शादी करके उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुँचे पिता के द्वारा शादी का विरोध करने पर उसकी हत्या करके जंगल मे फेक दिया। दो दिन बाद उसकी लाश मिलने पर पुलिस ने उसके शब का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन मृतक की पत्नी की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें डाट डपटकर भगा दिया। 18 दिन तक रिपोर्ट नही लिखने पर पीड़िता ने शनिवार को एडीजी को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।एडीजी ने अलीगंज पुलिस को तलब किया है।

मामला 18 दिन पहले का है।पीड़िता के द्वारा एडीजी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है। वह थाना फतेहगंज पश्चिमी के गाँब भोलापुर की रहने वाली है।लेकिन पिछले पांच साल पहले उसके पति गाँब चिटोली में रहने लगे थे।थाना अलीगंज के गाँब नकटपुर निवासी कुछ लोग उनके यहां आते जाते थे।बताया 27 दिसंबर को नकटपुर निवासी राजवीर और उसका भाई भूरे दिन के नौ बजे आये और बोले दोनो माँ बेटी को तुम्हारे पति और देवर ने नकटपुर बुलाया है।

 

परिचित होने के कारण वह दोनो उनकी बाइक पर बैठकर चली गयी। लेकिन जब वह नकटपुर पहुँची तो वह वहां नही थे। उन्हें वहां नही पाकर दोनो माँ बेटी वापस घर पहुंचाने की जिद करने लगी।जिस पर उन्होनें माँ को असलाह दिखाकर डरा दिया और उसकी 15 बर्षीय बेटी से जबरजस्ती एक मंदिर में सुरेन्द्र के साथ शादी कर दी।आरोप है सुरेन्द्र ने उसके साथ उसकी बगैर सहमति से दुराचार किया।

 

इसकी सूचना जब पिता को मिली तो वह भी नकटपुर पहुँच गया।उसने शादी का विरोध किया तो दवंग ने एकांत में ले जाकर उसे खूब पीटा आरोप है कि शराब में जहर देकर उसकी हत्या करके उसके शब को जंगल मे फेक दिया। माँ बेटी से कह दिया वह घर चला गया।

29 दिसम्बर को उसकी लाश जंगल मे मिली तो माँ बेटी दहाड़े मारकर रोने लगी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन नाबालिक के साथ जबरजस्ती शादी और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने उसके पिता के द्वारा विरोध पर उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नही की। दो सप्ताह तक थाना के चक्कर काटने के बाद जब रिपोर्ट नही लिखी गयी। तब पीड़िता ने शनिवार को एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है।शिकायत पर एडीजी ने कार्यवाही का अश्वाशन देकर अलीगंज पुलिस को तलब किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *