Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 18 at 7.15.20 PM

आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सी-विजिल C–VIGIL एप पर दें

 

महज 100 मिनट में प्रभावी कार्यवाही होगीः जिला निर्वाचन अधिकारी

बीगोद, 18 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता ने आमजन से ’सी-विजिल’ ऐप का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन ’सी-विजिल’ ( नागरिक सतर्कता) एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप की खास बात यह है कि आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान महज 100 मिनट में हो जाता है।WhatsApp Image 2024 03 18 at 7.15.20 PM

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने में यह एप अहम भूमिका निभा रहा है।

देश के कई राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने इस एप के जरिए प्रभावी कार्यवाही की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर अब इस एप के जरिए फास्ट ट्रेक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्यवाही संभव होगी।

कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। यह एप्लीकेशन केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर ही कार्य करेगी, जहां निर्वाचन चल रहे हैं।
आमजन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण देते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाएं।
शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करें। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना संबंधित जिला नियन्त्रण कक्ष तक पहुंच जाती है जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ते को कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

एप की कार्यप्रणाली

सी-विजिल’ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है। जिसका 100 मिनट की समय सीमा में संबंधित अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने का भी विकल्प है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *