Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 16.07.32

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद,,दिनदहाड़े गोली मारी

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी पटना में अपराधी कितने मस्त हैं, आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां होस्टल में घुसकर अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी है। जी हां यहां पुलिस पस्त और अपराधी मस्त हैं। अभी-अभी हमने एक खबर लिखी थी परसा में बीच सड़क पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया था। पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी ही थी कि अपराधियों ने इस बार राजधानी में ही हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना बहादुरपुर थाना इलाके की है। यहां हथियारों से लैस अपराधी अम्बेडकर हॉस्टल में घुस गये और एक छात्र को उसके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही छात्र की जान चली गई। छात्रावास में रह रहे छात्रों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक प्रोफेसर नंदलाल पासवान के पुत्र था। युवक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *