Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 23 at 4.18.29 PM

रहमत और बरकतों का महीना है रमजान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इस्लाम धर्म में रमजान को एक बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक,रमजान में रोजा रखने से रोजेदार की हर मुराद पूरी होती हैं।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 4.18.29 PM

माना जाता है कि रमजान रहमत,मगफिरत और बरकतों का महीना है।तो वहीं कारी मोहम्मद हारून ने बताया कि इस्लाम धर्म ग्रंथों में रमजान में रोजा रखने का विशेष महत्व बताया गया है। देखा जाए तो यह महीना पूरी तरह से अल्लाह की इबादत और नेक काम करने के लिए समर्पित माना जाता है।

इस दौरान रोजाना पांच बार नमाज अदा की जाती है और साथ ही जकात फितरा अदा की जाती है। माना जाता है कि इन सभी बातों का ध्यान रखने से अल्लाह सबके गुनाह माफ कर देते हैं और व्यक्ति की हर मुराद पूरी होती है। तो वहीं मौलाना एजाज अहमद ने कहा है कि रमजान के महीने में जितना हो सके उतने नेक काम करने चाहिए,ताकि अल्लाह ऐसे में इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करनी चाहिए, ताकि आपकी नेकियों में इजाफा हो सके। इसके साथ ही अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा किसी गरीब,अनाथ या बेसहारा लोगों की मदद में लगाना चाहिए। आप किसी रोजेदार को इफ्तार भी करवा सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *