Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 27 at 6.26.59 PM

विश्वामित्र की यज्ञ रक्षा हेतु राम ने लिया प्रण

 

-मिश्रौली दीक्षित में रामलीला का दूसरा दिन

-विशाल राक्षसी ताड़का वध देख दर्शक हुए रोमांचित

भटनी,देवरिया। विकास खण्ड के मिश्रौली दीक्षित में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला की दूसरे दिन मंगलवार की रात मुनि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन और राम लक्ष्मण को राजा दशरथ में मांग करना तथा ताड़का वध का मंचन किया गया। राम ने विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा के।लिए राक्षसो का अंत करने का प्रण लिया।
मंचन के क्रम में मुनि वशिष्ठ के समक्ष राजा दशरथ ने राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का यज्ञोपवीत संस्कार के लिए प्रस्ताव रखा। चारो भाइयो का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके बाद शिक्षा पार्जन हेतु चारो भी मुनि वशिष्ठ के आश्रम गए।

वैदिक और धनुर्विद्या की शिक्षा के बाद अयोध्या चारो भाई वापस आ गए। इसी क्रम में मुनि विश्वामित्र का यज्ञ रक्षा के राजा दशरथ के दरबार मे पधारे। जहां राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण की मांग राक्षसो की वध के लिए किया। पुत्र मोह में राजा ने उन्हें भेजने से मना कर दिया। जो सुनकर मुनि विश्वामित्र अत्यंत क्रोधित हो उठे। मुनि की बढ़ती क्रोध को देख वशिष्ठ मुनि ने हस्तक्षेप से विश्वमित्र शांत कराया और राम लक्ष्मण को उनके साथ भेजने को राजा को तैयार कराया। घनघोर जंगल से गुजर रहे मुनि विश्वमित्र व दोनों भाई का सामना विशाल राक्षसी ताड़का से हुआ। जिसका चतुराई पूर्वक राम ने वध किया। इस मंचन को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। मंचन में गुरु वशिष्ठ के रूप में व्यास दीक्षित, मुनि विश्वमित्र राजेश्वर दीक्षित, राजा दशरथ व्यास मुनि दीक्षित,राम अनुज दीक्षित, लक्ष्मण चुलबुल दीक्षित, भरत आदित्य दीक्षित, शत्रुघ्न प्रतीक दीक्षित, ताड़का अभिमन्यु शर्मा ने शानदार अभिनय किया। इस दौरान मार्कण्डेय दीक्षित, ओमप्रकाश तिवारी, विजय दीक्षित,प्रभाकर शुक्ल, उमाशंकर तिवारी, प्रहलाद दीक्षित, मदन दीक्षित, मोती शर्मा, अर्जुन, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *