Breaking News

अपनी खोई जमीन तलाश करने में जुटी सपा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

रुदौली विधान सभा की राजनीति में सह मात का खेल शुरू

26/10/2021 मवई अयोध्या – आगामी विधान सभा 2022 के चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की निगाहें जनपद अयोध्या की प्रतिष्ठित सीट रुदौली पर लगी हुई हैं, चुनाव का समय करीब आते देख सभी राजनीतिक दल जोड़ तोड़ की गणित लगाने में जुट गए हैं, क्यों कि वह जानते हैं कि मुकाबला भाजपा के वर्तमान विधायक श्री राम चन्द्र यादव से है। जो दो बार से लगातार इस सीट पर विजय श्री हासिल कर अपना लोहा मनवा चुके हैं। इस बार वे हैट्रिक की और बढ़ रहे हैं। 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए अभी से सभी दल अपनी अपनी गणित बैठने में लगे हैं। कि किस तरह इस सीट पर उनका कब्जा हो,रुदौली विधान सभा की सीट पर कभी सपा मजबूत दावेदार के रूप में खड़ी रहती थी,लेकिन विगत दस सालों से इस सीट पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है,जो आज रुदौली विधान सभा में सबसे सशक्त दावेदार मानी जा रही है।

 

कभी इस सीट पर अपना अधिकार जमाने वाली सपा आज बेबस दिखाई देती हुई नजर आ रही है। वहीं हाल बसपा, व कांग्रेस का दिखाई दे रहा है। वह भी अपनी खोई हुई जमीन तलाश कर रही है। आज इस सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री अब्बास अली जेदी उर्फ रुश्दी को लगातार दो बार मात देकर यह साबित कर दिया कि इस सीट पर उनका दबदबा है। दो बार जीत हासिल करने के बाद भाजपा के वर्तमान विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने अपना लोहा मनवा दिया। यही कारण है कि सपा आज अपनी खोई जमीन तलाश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है,जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं सपा की निगाहें रुदौली विधान सभा टिकी हुई है,अपने दिग्गज नेताओं के सहारे जनता का मन टटोल रही है। कभी सपा का गढ़ कहीं जाने वाली इस सीट पर भाजपा अपना मजबूत दावा पेश कर रही है क्यों कि इस सीट से भाजपा दो बार लगातार जीत के बाद उसका मनोबल और भी बढ़ गया है।

 

आज वह हैट्रिक की और बढ़ रही है।जो कि कभी इस विधान सभा में कोई हैट्रिक नहीं लगा सका,क्या भाजपा इस इतिहास को तोड़ पायेगी? आज सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इस रुदौली विधान सभा पर टिकी हुई हैं, क्यों कि हर दल के लिए यह सीट महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि इस बार चुनाव में इस सीट पर ए आई एम आई एम ने भी अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है, अभी हाल ही में ए आई एम आई एम के मुखिया वेरिस्टर असद्दुदीन आवेसी की मीटिंग भी हो चुकी है। ए आई एम आई एम अच्छी तरह जानती है कि इस सीट पर मुस्लिम अच्छी तादाद में है। अगर मुस्लिम के साथ दूसरी जातियां जुड़ती है तो खेल कुछ भी हो सकता है, ए आई एम आई एम के आने से सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी लिए सपा के खेमे में बेचैनी बढ़ना लाजमी है। सपा हर कोशिश में लगी है कि किसी तरह इस सीट को अपने कब्जे में किया जाए।लेकिन वही दूसरी ओर भाजपा के वर्तमान विधायक राम चन्द्र यादव जनता के बीच जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं, जनता के बीच जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी लिए भाजपा आज इस सीट पर सबसे सशक्त दावेदार के रूप में सामने खड़ी है।अब देखना है कि सपा,बसपा,कांग्रेस,या अन्य दल किस रणनीति को अपना कर भाजपा को कैसे मात दे सकते है।क्या सपा अपनी खोई जमीन तलाश कर पाएगी या नहीं? यह भविष्य के गर्व में है। क्या होगा रुदौली की जनता का मूड,अभी कुछ कह पाना मुमकिन नहीं?

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *