Breaking News

राजनगर,अनूपपुर(मध्यप्रदेश ):शिवसेना के ज्ञापन उपरान्त विजय बुंदेला (प्रधान आरक्षक-थाना रामनगर) का हुआ स्थानांतरण

राजनगर,अनूपपुर(मध्यप्रदेश ):शिवसेना के ज्ञापन उपरान्त विजय बुंदेला (प्रधान आरक्षक-थाना रामनगर) का हुआ स्थानांतरण
शिवसेना शहडोल संभाग प्रभारी मा. राजवीर पनिका जी के आदेश पर अनूपपुर जिला सचिव पवन पटेल के नेतृतव मे शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मे अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमान तिलक सिंह जी को थाना रामनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं पौराधार बीट प्रभारी विजय कुमार बुंदेला के खिलाफ पौराधार के एक प्रकरण जिसमें संबंधित फरियादियों ने परिवार के साथ शिवसेना के उच्च पदाधिकारी के समक्ष अपनी फरियाद रखी थी जिसपर शिवसेना ने तत्काल एसपी को ज्ञापन सौंपकर जाँच करने एवं दोषी पाये जानें पर विजय बुंदेला के स्थानांतरण की मांग की गई थी उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुये एसडीओपी कोतमा श्रीमान एस.एन. प्रसाद जी के जाँच रिपोर्ट उपरान्त एसपी अनूपपुर श्रीमान तिलक सिंह जी द्वारा विजय बुंदेला का स्थानांतरण रामनगर थाने से अमरकंटक कर दिया गया है ।
उक्त मामले में शिवसेना जिला सचिव पवन पटेल, कोतमा विधानसभा प्रमुख कैलाश कुमार अहिरवार, विधानसभा महासचिव विजय कुमार विश्वकर्मा, पौराधार नगर प्रमुख रामशंकर पनिका, अनूपपुर ब्लॉक संगठन प्रमुख सुखसेन हरिजन, अनूपपुर नगर उपप्रमुख प्रभात राठौर व कृष्णा पनिका का अहम योगदान रहा तथा पौराधार की आमजनता ने शिवसेना के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है ।

रिपोर्ट तीरथ पनिका iIbn24x7 news मध्यप्रदेश

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *