Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 05 at 8.34.24 PM

राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने किया नवाचार, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ दिये कपड़े के बैग

भीलवाड़ा 5 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग में शैक्षिक सत्र 2024-25 की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु शुक्रवार को शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। तत्पश्चात् स्थानीय यूसीईईओ परिक्षेत्र के विद्यालयों एवं स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तको का वितरण कपड़े के बैग में रखकर किया गया। WhatsApp Image 2024 07 05 at 8.34.24 PM

प्रधानाचार्य डॉ0 श्याम लाल खटीक ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से नवाचार करते हुए कपड़े के 4 हजार बैग बनवाये गये है, इन बैग पर विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों का उल्लेख किया गया हैं, विद्यालय द्वारा यह बैग सभी विद्यार्थियों को सम्बन्धित कक्षा की निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें रखकर वितरित किये जा रहे हैं। यह बैग विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा अन्य कार्यों के लिये भी उपयोग में लिया जा सकेंगा, जो सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने से बहुत उपयोगी रहेंगा।
—000—WhatsApp Image 2024 07 05 at 8.34.23 PM

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *