Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 05 at 8.34.04 PM

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत

खण्ड एवं पंचायत समिति स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित

भीलवाडा 5 जुलाई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा पंचायत समिति-हुरडा में प्रातः 11 बजे से औ़द्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया।WhatsApp Image 2024 07 05 at 8.34.04 PM

शिविर में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के हाथकरघा निरीक्षक नितेश जांगिड एवं कनिष्ठ सहायक नारायण लाल दरोगा, ने अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जन जाति वर्गो की प्रभावी भागीदारी के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 की जानकारी दी। योजना अन्तर्गत 10 करोड तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिया जाएगा, साथ ही योजनान्तर्गत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत या 25 लाख रूपए (जो भी कम हो) मार्जिन मनी अनुदान देय होगा एवं सीजीटीएमएसई शुल्क भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

औधोगिक प्रोत्साहन जागरूकता शिविर मे विभागीय योजना मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना (एमएलयूपीवाई) मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना (एमवाईयूपीवाई) प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) रिप्स-2019 व 2022, पीएम विश्वकर्मा योजना, (एक जिला एक उत्पाद)आदि योजनाओं की भी जानकरी दी।

शिविर में विकास अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधियों सहित लगभग 35-40 उद्यमियों/युवाओं ने भाग लिया । जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही डॉ. भीमराव अबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी योजना अन्तर्गत एससी/एसटी वर्गो के बेरोजगार युवकों को आवेदन पत्र निःशुल्क दिये गये।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *