Breaking News
file 3GSGMc8EoGTKKnpvF9SYic

जामा मस्जिद नेवरा में मुकम्मल हुआ कुरआन, अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

मुदस्सिर हुसैन | IBN NEWS

मवई, अयोध्या: मुकद्दस माह-ए-रमजान में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। रविवार रात जामा मस्जिद नेवरा में हाफिज हंजला खां ने कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर उन्होंने कौम और मुल्क की तरक्की के लिए खास दुआ मांगी।

हाफिज हंजला खां ने तरावीह की नमाज में रोजाना दो पारे सुनाए और पंद्रहवें रमजान को कुरआन मुकम्मल हुआ। इसके बाद मस्जिद में विशेष दुआ कराई गई। साथ ही, गांव की लगभग सभी मस्जिदों में भी कुरआन मुकम्मल हो चुका है।

माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है, जिसमें इबादत का खास महत्व है। इमाम हाफिज हंजला खां ने इस अवसर पर कहा कि इस अशरे में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में लगाना चाहिए, क्योंकि इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर विशेष रहमतें नाज़िल करता है।

उपस्थित गणमान्य:

इस मौके पर डॉ. एहतिशाम हुसैन, पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां, मोहम्मद शकील खां, मोहम्मद आमीन, समाजसेवी दानिश हुसैन, मास्टर हस्सान, वजाहत हुसैन, कफील खां, हाफिज मुन्ना, तंजील खां, मोहम्मद एसर, अबू तालिब, जुनैद सिद्दीकी समेत अन्य अकीदतमंद मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …