Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 23 at 9.16.37 PM

जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने देखी गौशाला की हकीकत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

पूरी व्यस्वस्था करने के दिए निर्देश

24/11/2021 मवई अयोध्या – क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव व सीडीओ अनीता यादव ने गौशाला का निरीक्षण किया।सैमसी ग्राम सभा में बनी गौशाला करीब एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गयी थी।उसके बावजूद गौशाला का संचालन नही किया गया।गरीब असहाय किसानों के साथ साथ बेसहारा जानवरों की देखभाल करना योगी सरकार की प्राथमिकता रही है।

वही सीडीओ अनीता यादव ने निरीक्षण के बाद 15 दिन के भीतर गौशाला में पूरी व्यवस्था के साथ बेसहारा जानवरों को रखकर गौशाला का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।विधायक ने कहा कि यह गोशाला बेसहारा पशुओं को सहारा देगी।इनकी वजह से सड़क पर हो पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना रुकेगी,किसानों को हो रहा नुकसान थमेगा।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,टी ए आशीष तिवारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *