Breaking News

आज़ादी के अमृत महोत्सव के स्वास्थ्य मेले में 614 मरीजों की जांच कर किया गया समुचित इलाज

रिपोर्ट अनिल जायसवाल
Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें सिसवा पीएचसी में 614 मरीजों का जांच व इलाज किया गया जिनमें 200 महिला मरीजों,106 बच्चों का इलाज,2 टीबी के मरीज ,कुष्ठ रोग के 15 मरीज,आयुष्मान कार्ड,होमियोपैथ( आयुष )70 मरीज,2 बच्चों का अन्न प्राशन व 3 गोद भराई का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

IMG 20220419 WA0029मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी सरकार के स्वास्थ्य योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। इस बाबत विधायक ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया और कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को अस्पताल के कर्मचारी समाज के हर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाए। यही स्वास्थ्य कर्मी कोरोना काल में जिस प्रकार अपने जान की परवाह न करके मरीज़ों की सेवा करते रहे ठीक उसी प्रकार लोगों को सरकार की हर सामाजिक योजनाओं से इन्हें जोड़ना पड़ेगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कोरोना फिर से पांव पसार रहा है, ऐसे में सभी को योगाभ्यास के साथ मास्क व दो गज की दूरी का पालन अवश्य करना है। सीएमओ डॉ. ए के श्रीवास्तव ने कहा कि मेले में अलग-अलग प्रकार के लगाए गए 19 स्टालों पर मरीज जाकर लाभ अवश्य उठाएं। इस अवसर पर अपर निदेशक परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण डॉ. रमेश गोयल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. उमेश चंद्रा, डॉ. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, अविनाश चौरसिया, जितेंद्र बहादुर सिंह, नृपेंद्र सिंह ,आशीष सिंह व चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *