Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त

IMG 20220419 WA0093IMG 20220419 WA0090

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन ,यूनिवर्सिटी चौराहा इत्यादि स्थानों पर पैदल भ्रमण कर चेकिंग की गई । दौरान पैदल गस्त धार्मिक गुरुओं व आम जनता से संवाद स्थापित कर सामाजिक शांति, सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की गई । साथ ही साथ इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो पर राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी गण द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त करते हुए चौराहों, मार्केट तथा भीड़-भाड वाली जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाया गया, साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को सौहृार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने हेतु तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *