Breaking News
प्रोजेक्ट मिलन के तहत मीरजापुर में 8 बिछड़े दम्पत्तियों का पुनर्मिलन

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, 8 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया

रिपोर्ट – टीम IBN24x7NEWS | मीरजापुर

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में संचालित “प्रोजेक्ट मिलन” के तहत मीरजापुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर की टीम ने काउंसिलिंग के माध्यम से 8 बिछड़े हुए दम्पत्तियों को पुनः एक साथ रहने के लिए राजी कराया।

रविवार 26 अक्टूबर 2025 को मीरजापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए विवाहित जोड़ों की काउंसिलिंग महिला परिवार परामर्श केन्द्र में की गई। इन जोड़ों के बीच आपसी मतभेद और घरेलू विवादों के चलते वे अलग-अलग रह रहे थे।

परामर्श केन्द्र की टीम ने आपसी संवाद, समझदारी और पारिवारिक सहयोग के माध्यम से इन 8 दम्पत्तियों को एक-दूसरे के प्रति विश्वास बहाल करने में सफलता पाई। सभी दम्पत्तियों ने एक बार फिर साथ रहने और अपने वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का संकल्प लिया।

इस काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान महिला उप-निरीक्षक रीता यादव, महिला आरक्षी सपना, तथा सदस्यगण पार्वती पाण्डेय, निर्मला राय और पार्वती पाण्डेय उपस्थित रहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस उपलब्धि पर परामर्श केन्द्र की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि “प्रोजेक्ट मिलन” का उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। इस तरह की पहल से घरेलू विवादों में कमी आएगी और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …