Breaking News
एडीएम-एएसपी अहरौरा में छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए

एडीएम-एएसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

रिपोर्ट – टीम IBN24x7NEWS | मीरजापुर

मीरजापुर। छठ महापर्व को लेकर मीरजापुर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शनिवार की शाम एडीएम अजय कुमार सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने अहरौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पोखरा सहुवाईन घाट का विशेष रूप से मुआयना किया। एडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोखरा में इस बार अत्यधिक पानी भरा है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट के चारों तरफ लोहे के रॉड से मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और व्रती महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था छठ पूजा से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया।

एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने स्थानीय पुलिस को घाटों पर सुरक्षा की निगरानी करने, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सुरक्षा दृष्टि से अधिकारियों ने पोखरा पर नाव और गोताखोरों की तैनाती के लिए क्षेत्रीय लेखपाल शेषमणि और नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ईओ अमिता सिंह ने बताया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है और घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य जेई जल विभाग को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि व्रती महिलाओं के पूजा स्थलों का नाम आवंटन भी कर दिया गया है ताकि किसी को असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह, जेई जल विकास बिंद, जेई सिविल दीपक यादव, सभासद कुमार आनंद, आशीष अग्रहरि, सलीम, लेखपाल शेषमणि और जयप्रकाश सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


📍 मुख्य बिंदु:

  • एडीएम-एएसपी ने किया अहरौरा के छठ घाटों का निरीक्षण

  • पोखरा सहुवाईन पर बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

  • पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश

  • छठ व्रतियों के लिए साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की तैयारी पूर्ण

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …