शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा ग्रामीण महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्या.लुकवासा के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए सहकारी निरीक्षक श्री अनिल श्रीवास्तव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 12 अक्टूबर एवं प्रकाशित सदस्यता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 20 अक्टूबर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने के तिथि 21 अक्टूबर, 26 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 3 नवम्बर तथा राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 7 नवम्बर निर्धारित की गई है।
समाचार क्रमांक 52/2022 -00-
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …