Breaking News

जिले में अभी तक 1117.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 1117.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1297.26 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1552.40 मि.मी., बैराड़ में 881.50 मि.मी., पोहरी में 1139.50 मि.मी., नरवर में 1093 मि.मी., करैरा में 870.20 मि.मी., पिछोर में 1185.70 मि.मी., कोलारस 1247.10 मि.मी., बदरवास में 1130 मि.मी. तथा खनियाधाना में 959 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 54/2022 —00—

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रवेशित विद्यार्थी 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे महाविद्यालय स्थानांतरण

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय/निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक-सत्र 2022-23 …