ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
आज दिनांक- 11.07.2021 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री पीयूष आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे श्री एस.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री सिदार्थ शंकर मीणा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री अमित कुमार श्रीवास्तव के द्वारा ट्रेनों मे बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जीआरपी मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक हरीशरण सिंह यादव के निर्देशन में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल मय हमराह का0 महेन्द्र कुमार सोनी व का0 संदीप कुमार यादव द्वारा चेकिंग
के दौरान नाम पट्टिका विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं0 03 पूर्वी छोर वहद थाना जीआरपी मिर्जापुर से दिनांक 10.07.2021 को समय 22.15 बजे 01 शातिर चोर शिवा सरोज पुत्र राधेश्याम निवासी उधीपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभि0 शिवा सरोज उपरोक्त के कब्जे से मु0अ0सं0- 31/21 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर से सम्बंधित 700/- रूपये एवं मु0अ0सं0- 33/21 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित एक जोड़ी पायल सफेद धातु व 500/- रूपये, व मु0अ0सं0 38/21 धारा 411/414 भादवि थाना जीआऱपी मिर्जापुर से सम्बन्धित 10 अदद मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनियों के बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभि0 शिवा सरोज उपरोक्त की गिरफ्तारी व सुसंगत धाराओं मे चालान कर माननीय न्यायालय मिर्जापुर भेजा गया ।
अभियुक्त का नाम/पता-
1. शिवा सरोज पुत्र राधेश्याम निवासी उधीपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 38/21 धारा 411/414 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 31/21 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर
2. मु0अ0सं0- 33/21 धारा 380/411 भादवि थाना जीआऱपी मिर्जापुर
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 31/21 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर
2. मु0अ0सं0- 33/21 धारा 380/411 भादवि थाना जीआऱपी मिर्जापुर
3. मु0अ0सं0- 38/21 धारा 411/414 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर
माल बरामदगी का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 31/21 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर से सम्बंधित 700/- रूपये
2. मु0अ0सं0- 33/21 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित एक जोड़ी पायल सफेद धातु व 500/- रूपये
3. मु0अ0सं0 38/21 धारा 411/414 भादवि थाना जीआऱपी मिर्जापुर से सम्बन्धित 10 अदद मोबाइल भिन्न- भिन्न कम्पनियों के
बरामद शुदा माल की कीमत- कुल कीमती लगभग 2,03,200/- रूपये
अपराध करने का तरीका- प्लेटफार्म व ट्रेनों को चोरी करना
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल थाना जीआऱपी मिर्जापुर
2. का0 महेन्द्र कुमार सोनी चौकी जीआरपी विन्ध्याचल थाना जीआऱपी मिर्जापुर
3. का0 संदीप कुमार यादव चौकी जीआरपी विन्ध्याचल थाना जीआरपी मिर्जापुर
प्रभारी निरीक्षक
थाना जीआरपी मिर्जापुर