Breaking News

जनपद में अभ्युदय योजना के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में सिविल सेवा की करायी जा रही तैयारी

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद में अभ्युदय योजना के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में सिविल सेवा की तैयारी करायी जा रही है।

कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को नियमित रूप से तैयारी करायी जा रही है जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी व जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी कक्षाएं लेना प्रस्तावित था। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने सिविल सेवा की तैयारी हेतु अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन छात्र/छात्राओं को प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को सिविल सेवा के पाठ्यक्रम, कम समय मे प्रभावी तैयारी, परीक्षा पैटर्न और उपयोगी पाठ्य पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। अपर जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को कहा कि सिविल सेवा में अपना फोकस बनाये रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस फील्ड में कुछ लोग उम्मीद से पहले सफल हो जाते हैं, तो कुछ लोगों को उम्मीद से ज्यादा समय लगता है। ऐसी स्थिति में कई बार बच्चे अपना फोकस खोने लगते हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में अपना फोकस और धैर्य बनाये रखने की जरूरत होती है। जो ऐसा करने में सफल रहते हैं, उन्हें कामयाबी अवश्य मिलती है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और टॉपर्स के बीच योग्यता अंतर बेहद मामूली होता है किंतु लक्षित पढ़ाई और लेखन अभ्यास वह कला है, जो अंतिम सफलता को सुनिश्चित करती है। अपर जिलाधिकारी ने बच्चों को इन विषयों पर और अधिक जानकारी देने का आश्वासन दिया। जनपद के अपर जिलाधिकारी को शिक्षक के रूप में पाकर जनपद के सिविल सेवा अभ्यर्थियों में अत्यधिक उत्साह था। छात्रों का कहना था कि सिविल सेवा में उच्च पद पर आसीन पदाधिकारी स्वयं हमें पढा रहे हैं, ताकि हम सफल हो सकें। इससे न सिर्फ हमारा उत्साह बढ़ा है, बल्कि उन्होंने हमारे अंदर इस विश्वास को मजबूत किया है कि हम छोटे से जनपद में रहकर भी सिविल सेवा की परीक्षा को पास कर सकते हैं। छात्रा रश्मि गुप्ता ने कहा कि सर का समझाने का तरीका बेहद रुचिकर था, जिससे चीजें काफी आसानी से समझ मे आ रही थीं। छात्र अजय चौरसिया ने कहा की सर इतने मित्रवत तरीके से संवाद कर रहे थे कि हमे लगा ही नहीं कि वे इतने शीर्ष पदाधिकारी हैं। उनके मार्गदर्शन के बाद हमे लग रहा है कि हमें सिविल सेवा में सफलता अवश्य मिलेगी। संदीप और पूनम ने कहा कि जिले के शीर्ष अधिकारियों में एक को अपने बीच पाकर लगा कि हम भी भावी सिविल सेवक हैं और सर से बात करके हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है।कक्षा में लगभग 100 छात्र उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने सिविल सेवा के अभ्यर्थियों से अपील की है कि इस अवसर का अभ्यर्थी लाभ उठायें और अधिक से अधिक संख्या में अभ्युदय कक्षा में उपस्थित होकर सिविल सेवा में सफलता हेतु ऐसे योग्य मार्गदर्शकों का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त करें।

About IBN NEWS GORAKHPUR

Check Also

अघोर सम्राट बाबा शिवाराम की समाधि पर कारो मठ में आयोजित हुआ कार्यक्रम सर्वेश्वरी समूह ने वितरित किया पूजन सामग्री

  टीम आईबीएन न्यूज वाराणसी: सर्वेश्वरी समूह वाराणसी पड़ाव के तत्वाधान में चल रहे मन्दिरों …