Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 27 at 7.01.53 PM

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किया तुरंत निवारण:राजेश भाटिया

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गोपाल वाटिका,सेक्टर-88 ग्रेटर फरीदाबाद में अध्यक्षता की ।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हर दिल अजीज युवाओं की धड़कन,दिग्विजय सिंह चौटाला शामिल हुए। उनके फरीदाबाद आगमन पर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।बैठक में दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ता साथियों की समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को बोलकर समाधान भी किया उन्होंने कहा कि राजेश भाटिया के पार्टी में शामिल होने के बाद से जेजेपी नित नए आयाम स्थापित कर रही है। इस कार्यकर्ता बैठक में गुलदस्तों की बाढ़ सी आई हुई थी।हर तरफ कार्य कर्ता अपने प्रधान महासचिव को गुलदस्ता देकर पार्टी की मजबूती की खुशी व्यक्त कर सम्मानित कर रहे थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा की जेजेपी पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग में समस्याओं को सुना और उनका समाधान मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया है वह काबिले तारीफ है इससे पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूती मिलेगी और संगठन मजबूत होगा।जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया ने बताया कि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार श्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में और दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ मिलकर पार्टी को दीवार की भांति मजबूत करने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन जननायक जनता पार्टी अर्थात हमारा परिवार एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करता है इसलिए हम मिलकर एक दूसरे की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं यह सब ईश्वर की कृपा और डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का स्नेह है।इस मौके पर जे जे पी संगठन के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम,कृष्ण जाखड़, धर्मवीर तेवतिया,राजेश रावत एडवोकेट,मानिक मोहन शर्मा,मनोज गोयल सदस्य हरियाणा ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड हरियाणा सरकार।पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर,फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया, बल्लबगढ़ हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी,तिगांव हल्का अध्यक्ष अमर नरवत,बड़खल हल्का अध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर,युवा जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,यू एल वी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल गोस्वामी, इनसो जिला चैयरमेन रवि शर्मा, चिकित्सा सैल डॉ.एस पी सिंह, बीसी सैल भरत यादव ,एस सी सेल हनुमान खींची,माइनॉरिटी सैल अख्तर हुसैन ,कर्मचारी सेल नंदराम पाहिल,डॉ.दिनेश डागर,श्याम सिंह,गोविंद कौशिक. मदन भैया,श्वेता शर्मा,प्रेम कृष्ण आर्य,बल्ली ठाकुर,अमर बजाज,बंसीलाल कुकरेजा,गगन अरोड़ा,विशाल भाटिया,रिंकल भाटिया,हरिराम किरार धानक समाज,अनिल किरार,सरवन कराना,बेगराज नागर,हातम अधाना,संदीप कपासिया,अरविंद भारद्वाज,तेजपाल डागर,कृष्ण कपासिया,देवेंद्र मान,रविंद्र पाराशर,सनी पाराशर,गौरव शर्मा, लतीफ कुरेशी,नीरज डोगरा,खुर्शीद अल्वी,उमेश भाटी, अनिल भाटी डालचंद नंबरदार चंदन गौर एडवोकेट के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *