मिर्जापुर :- लालगंज थाना क्षेत्र के कोटवां (कम्हारी) गांव में हाल ही में घटित प्रमोद गुप्ता हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस गंभीर घटना के बाद पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश संगठन के संस्थापक जैकिशन साहू (विधायक, गाजीपुर सदर) के निर्देश पर प्रदेश युवा प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक प्रमोद गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके पिता तौलन गुप्ता व अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
❝ दोषियों को फांसी दी जाए, तभी मिलेगा न्याय ❞
श्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह घटना बेहद बर्बर और अमानवीय है। उन्होंने कहा,
“हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च अधिकारियों से मिलकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग करेंगे। ऐसे हत्यारों को फांसी होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।”
साथ ही उन्होंने परिजनों की सुरक्षा की मांग के साथ आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी पुरजोर अपील की।
घटना का विवरण
मृतक प्रमोद गुप्ता के भाई अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि
“हत्यारों ने प्रमोद को विदाई कराने के बहाने बोलेरो वाहन से बुलाया था। फिर उसे लालगंज थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर बेरहमी से मार डाला। काफी खोजबीन के बाद उसका कंकाल मिला।”
स्थानीय लालगंज पुलिस की सहायता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा।
प्रदेश प्रभारी बोले – पूरा साहू समाज खड़ा है परिवार के साथ
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,
“पूरा परिवार सदमे में है। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है। पूरे उत्तर प्रदेश के साहू समाज के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।”
प्रतिनिधिमंडल में मौजूद थे ये लोग:
-
डा. आशीष गुप्ता
-
मोनू गुप्ता
-
अशोक सरोज (पूर्व प्रधान)
-
सनोज़ गुप्ता
-
प्रदुम गुप्ता
-
सुनील मौर्या