फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट:
भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के वार्ड नंबर-18 स्थित बड़खल गांव में करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। गांव के बुजुर्गों द्वारा नारियल तुड़वाकर कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहीं।
“ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है समग्र विकास”
मंत्री गुर्जर ने कहा कि
“बड़खल गांव के हर कोने तक विकास कार्य पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ मिलकर गांव को आदर्श और विकसित क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करने की बात कही और बताया कि सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता जैसे मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
₹1.55 करोड़ के आगामी विकास कार्य जल्द होंगे शुरू
मंत्री गुर्जर ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में बड़खल क्षेत्र में
लगभग ₹1.55 करोड़ की लागत से नए विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का और विस्तार होगा।
हर वर्ग को मिलेगा योजनाओं का लाभ
उन्होंने यह भी कहा कि
“भारत सरकार की सभी योजनाएं हर वर्ग, जाति, धर्म, और क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। हमारा उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुँचे।”
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा:
“गांव में चल रही सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुँचे।”
मेयर प्रवीण जोशी ने जताया आभार
महापौर प्रवीण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि
“मेरी जीत जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं बड़खल क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति अवगत हूं। क्षेत्र की सभी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जल, सड़क, स्वच्छता और बिजली जैसी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग:
-
वार्ड पार्षद कर्मवीर बैसला
-
संदीप जोशी
-
शमशुद्दीन कुरैशी
-
बिलाल कुरैशी
-
एहसान कुरैशी
-
संजय सेठी
-
संजू चपराना
-
शाहरुख
-
हाजी मनसुख खान
-
हाजी सरदार खान
-
एवं कई अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक