Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 27 at 4.05.21 PM

07 लाख रुपयें की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

07 लाख रुपयें की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय 03 तस्कर कुल 1022 बोतल / शीशी (44 गत्ते में कुल 888 बोतल व 134 बोतल बिना गत्ते की ) के साथ थाना रौनाही जनपद अयोध्या पुलिस ने किया गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या द्वारा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर सक्रिय अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रौनाही पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूत्रो से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 27.02.2023 को समय सुबह 4 बजे काँटा चौराहा थाना क्षेत्र रौनाही से एक 10 टायरा ट्रक को रोककर सघन चेकिंग के दौरान ड्राइवर के केबिन में बने गोपनीय बाक्स के अन्दर से रायल स्टेग ब्रान्ड के कुल 44 गत्ते

WhatsApp Image 2023 02 27 at 4.05.21 PM

जिसमें 14 गत्ते में 750 ML के 168 बोतल व 30 गत्ते में 375 ML के 720 बोतल तथा 750 ML के 134 बोतल बिना गत्ते के, कुल 1022 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जो केवल हरियाणा राज्य में ही बेचने के लिए ही वैध है । ट्रक के केबिन में तीन व्यक्ति बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1.अमित S/O विजयपाल R/O गोरीपुर थाना बागपत जिला बागपत, 2. निर्भय सिंह S/O भागेराम R/O ढिढाला थाना परतापुर जिला मेरठ, 3. श्यामवीर सिंह S/O रमेश चन्द निवासी मुड़रह थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर बताया ।

जिनसे ट्रक के कागजात व शराब रखने व बेचने के सम्बंध में कागजात मांगे गये तो दिखाने में कासिर रहे । मौके पर ट्रक का निरीक्षण किया गया तो ट्रक पर UP12BT1139 पड़ा हुआ है जिसे E चालान एप से चेक किया गया तो उक्त नम्बर E रिक्शा का है जो प्रिन्स पुत्र पदम सिंह निवासी नियर धर्मपाल तेल गोदाम अलमसपुर न्यू मण्डी मुजफ्फरनगर 251001 के नाम पंजीकृत है ।

अभियुक्त गण 1.अमित 2. निर्भय सिंह 3.श्यामवीर सिंह उपरोक्त को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय 04.00 बजे बजाफ्ता बकायदा पुलिस हिरासत में लेकर ट्रक व बरामद शुदा शराब अंग्रेजी शराब को थाना रौनाही में दाखिल कर मु0अ0सं0 84/23 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 419,420,467,468 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया अभियुक्त गण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *