Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 26 at 9.03.59 PM

चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तारी

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के निर्देश पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत खास मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मेडिकल परीक्षण के बाद भेजा गया जेल।

WhatsApp Image 2024 02 26 at 9.03.59 PM
प्रभारी निरीक्षक बीकापुर लालचंद सरोज ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गस्त पर निकली उसी दौरान खास मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट निवासी इरशाद पुत्र शमीम को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक जनार्दन सिंह के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 3/5 आर्म्स एक्ट के तहत लिखा पढ़ी कर न्यायालय भेजा गया। नंदरौली निवासी निजाम पुत्र फरीद को देश दीपक चौराहे से अवैध तमंचा हुआ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध 3/5 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पहले से जिला बदर होने के बाद भी घर रहकर अपराध करने पर 1(1०)जी की कार्य वाही करना एस के अवस्थी दरोगा ने कहा है !

 

दो आरोपियों को अवैध गांजे के साथ अलग-अलग स्थान से मुखबिर की सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। दोनों आरोपी में क्रमशः गब्बर पुत्र मतीन नंदरौली को मजरूद्दीनपुर चौराहे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दूसरे आरोपी खट्टु पुत्र कन्नू निवासी बनकट को उमरपुर तिवारीपुर मोड़ से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ खास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धर दबोचा जिनके विरुद्ध धारा 3/5 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम करते हुए न्यायालय भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *