Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 22 at 3.42.00 PM

पीएम मोदी ने ‘त्रेतायुग’ के शब्द से शुरू किया संबोधन, क्यों मांगी प्रभु राम से क्षमा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ‘त्रेतायुग’ के एक खास शबद से संबोधन की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे।
अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से की. पीएम मोदी ने कहा कि इस शुभ घड़ी की आप सभी को, समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने साधु-संतों के लिए ‘ऋषिगण’ शब्द का इस्तेमाल किया

 

WhatsApp Image 2024 01 22 at 3.42.00 PM

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारे राम आ गए हैं. सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं. सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं. सदियों के प्रतीक्षा के बाद हमारे श्री राम आ गए हैं. हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे. हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी. ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है।
उन्होंने आगे कहा, ’22 जनवरी, 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है. ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।
प्रभु श्रीराम से पीएम मोदी ने मांगी क्षमाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए… आज वह कमी पूरी हुई.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘अपने 11 दिन के व्रत-अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरणस्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे. मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत पवित्र भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला. आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन, संकीर्तन हो रहे हैं. आज मंदिरों में उत्सव हो रहे हैं, स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, पूरा देश आज दीपावली मना रहा है. आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है. आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. पूरा देश आज दीवाली मना रहा है. आज शाम घर-घर रामज्योति प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है.’

श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. समारोह में कई प्रमुख आध्‍यात्मिक और धार्मिक पंथों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *