Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 07 at 10.00.58 AM

शहर के वार्ड 23 के लोगों ने प्रशासन को पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग सौंपा ज्ञापन

 

बोले- 7 दिनों में एक बार आता है पानी….

मनीष दवे IBN NEWSWhatsApp Image 2024 06 07 at 10.00.58 AM

भीनमाल -शहर के वार्ड संख्या 23 के लोगों ने जलदाय विभाग और नगरपालिका के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि वार्ड 23 में घांची प्रताप भाटी गली में पिछले कई महीनों से इस गली से पानी 6 से 7 दिनों में एक बार आता है। पानी इस गली से घरों तक नहीं पहुंच पाता है जिससे उस गली में परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस गली में पानी की पाइप लाइन अन्दर से टूटी हुई है।. इसी तरह इसी कार्ड के लोगों ने ईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि इस रोड पर चलना भी मुश्किल हो गया है इसकी वजह से मोहल्ले वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लंबे समय से इस वार्ड में रोड की समस्या बनी हुई है।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि पारसमल घांची, मसराराम घांची, भवरलाल परमार, अशोक कुमार, भरत भाटी, सुरेश कुमार, विक्रम परमार व जीतु भाटी सहित कई मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *