Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 07 at 5.17.26 PM 1

6 लाख के अवैध गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 22 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद

 

मीरजापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा दिल्ली ले जाने के फिराक में थाWhatsApp Image 2024 06 07 at 5.17.26 PM 1

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिन गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहा (यात्री प्रतिक्षालय) के पास दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर, जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र ओम प्रकाश निवासी नगलान थाना नोनेर जनपद मैनपुरी व विपुल रजक पुत्र रघुवर दयाल निवासी पकरी थाना पकरी जनपद आरा भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से दो बोरियों में 22 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।WhatsApp Image 2024 06 07 at 5.17.26 PM
पुलिस के पूछताछ में शातिर गांजा तस्करों ने बताया कि हम लोग बिहार से अवैध गांजा लेकर आ रहे थे, जिसे मीरजापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा दिल्ली ले जाना था किन्तु पकड़ लिया गया। वही दोनो तस्करों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *