Breaking News

पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी का निरीक्षण किया

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मरीजों को फल वितरण किये।

फतेहगंज पश्चिमी- माननीय भूपेन्द्र चौधरी पंचायत राज मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहगंज पश्चिमी का निरीक्षण किया गया। साथ में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डी॰सी॰वर्मा भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी साथ रहे।
मंत्री जी ने दोपहर 4 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम का फ़ीता काटकर उद्घाटन किया।


जिसके पश्चात् वहाँ उपस्थित जनता एवं कार्यकर्ताओं से अभिवादन कर , सरकारी योजनाओं का फ़ीड्बैक लिया।
उसके बाद प्रसवोपरांत भर्ती महिला व अन्य मौजूद मरीज़ों और तीमारदारों को भी फल वितरण किये ।
कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना कन्हैया लाल जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह मंडल अध्यक्ष शाही शिवम शर्मा चौधरी ओमवीर सभासद संजीव सिंह रविंद्र सिंह सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बुके देकर माननीय मंत्री जी का स्वागत किया विधायक डॉ डीसी वर्मा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने पंचायती राज मंत्री का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर-स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा रामभक्तों में उत्साह दिन भर चला भण्डारा

टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट गाजीपुर: रामनवमी के पावन पर्व पर जनपद के राम …