Breaking News
पाली गांव कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते विजय प्रताप सिंह

पाली गांव कबड्डी प्रतियोगिता में विजय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा – आजादी हमारे पूर्वजों का बलिदान

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

पाली गांव में परंपरागत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजय प्रताप सिंह बने मुख्य आकर्षण

फरीदाबाद: हर वर्ष की भांति इस बार भी 79वां स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव पाली में पूरे जोश के साथ मनाया गया। गांव के प्रसिद्ध बुध सिंह स्टेडियम में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने किया, जो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। गौरतलब है कि इस खेल आयोजन की शुरुआत वर्षों पूर्व विजय प्रताप सिंह के दादा, जिला पार्षद के चेयरमैन चौधरी नेतराम द्वारा की गई थी। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज चौथी पीढ़ी के रूप में विजय प्रताप सिंह ने उसी स्थान पर खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए इस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखा।

स्वतंत्रता और समानता का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत में विजय प्रताप सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की आजादी हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी तभी सार्थक है जब हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, शिक्षा और रोजगार सबको उपलब्ध हो, और जाति या धर्म के आधार पर समाज बांटा न जाए। असमानता फैलाकर कुछ लोग जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपने देश की आजादी की गरिमा को बनाए रखें।

पाली की गौरवशाली परंपरा – खेल और एकजुटता

विजय प्रताप सिंह ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि उनके दादा द्वारा शुरू की गई इस कबड्डी प्रतियोगिता ने आज 65 वर्षों से अधिक समय में गांव को खेल और एकजुटता की नई पहचान दी है। उन्होंने युवाओं को खेल में भाग लेकर अनुशासन और स्वास्थ्य को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने पाली गांव के बुध सिंह स्टेडियम को एक आदर्श स्पोर्ट्स मॉडल बनाने की बात कही।

खिलाड़ियों को ₹1,51,000 सहयोग राशि

खेलों के प्रोत्साहन के लिए विजय प्रताप सिंह ने समिति को ₹1,51,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि समिति आगे भी कोई जिम्मेदारी देती है तो वे हमेशा सहयोग को तैयार हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों से निकलने वाली प्रतिभाएँ एक दिन राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।

आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें रघबर सरपंच, जिला पार्षद हरेन्द्र भड़ाना, बाबा महेन्द्र, गजराज सरपंच, विजय पाल सरपंच कोट, गिर्राज भड़ाना, कर्मबीर सरपंच, मलखान, सुनील भड़ाना, नरेश भड़ाना, भागी पहलवान, बाबा चंदी, भानू सहित अन्य मौजिज लोग शामिल थे। सभी ने आयोजन की सराहना की और युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …