Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अहमदपुर हड़हवा गोआश्रय केंद्र में हुआ भव्य आयोजन, विधायक व डीएम ने की गौसेवा

Ibn टीम, महराजगंज

जनपद के  वृहद गोआश्रय केंद्र अहमदपुर हड़हवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया और हवन-पूजन कर गोसेवा में सहभागिता निभाई।

 

IMG 20250816 WA0442

 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें मा. विधायक और जिलाधिकारी ने भाग लिया। इसके बाद गौमाता का पूजन कर उन्हें गुड़, फल और अन्य पोषक आहार खिलाया गया। ग्रामीण महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अपने संबोधन में विधायक कन्नौजिया ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण को श्रीकृष्ण की सच्ची भक्ति बताया।

 

 

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने स्वदेशी नस्लों के गोवंश संरक्षण पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया सहित कई अधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …