Breaking News

चौकी इंचार्ज रामपुर भगन उप निरीक्षक रणजीत यादव ने ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले गरीब आदिवासी बच्चों संग उपहार और मिठाई बाँटकर मनाई होली

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

जनपद अयोध्या के थाना तारुन के पुलिस चौकी रामपुरभगन प्रभारी उ0नि0 रणजीत यादव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले ईंट भट्ठा कनकपुर झगरौली पर मौजूद गरीब आदिवासी मजदूर के बच्चों के संग मिठाई, पिचकारी, खिलौने, मुखौटा,चिप्स, नमकीन, बाँटकर होली मनाया। उपहार पाकर बच्चे हुए खुश!

इस मौके पर मुख्य आरक्षी अमरजीत व का0 मोहित समेत भट्टा मालिक रहे मौजूद। रणजीत यादव अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए कुछ समय निकालकर रक्तदान,पौधरोपण, गरीब असहायों मदद करना, सुरक्षा,शिक्षा और यातायात जागरूकता जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। आज़मगढ़ के निवासी रणजीत यादव द्वारा लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कई कहानियों का प्रसारण आकाशवाणी एफएम केंद्र लखनऊ व फैज़ाबाद से हो चुका है।

बेजुबानो के लिए थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी मुहिम गर्मी के मौसम में हर वर्ष चलाते हैं। सुरक्षा के साथ सेवा का जज्बा रखने वाले रणजीत यादव बी0एच0यू0 वाराणसी से दर्शनशात्र में परास्नातक हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *