Breaking News

मृतक बृजन सिंह के भाई निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई गोहार

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

चुनाव के दौरान साजिश के तहत मुझे जेल भेजा जा सकता है : राजू सिंह

अयोध्या प्रसिद्ध समाजसेवी व पूर्व भाजपा नेता मृतक बृजन सिंह के भाई निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने मवई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा षड्यंत्र के तहत व सिर्फ उनका चुनाव बाधित करने के लिए उन्हें किया जा रहा परेशान।

जहां एक ओर पंचायत चुनाव जोरों पर है वही उन्हें डराया धमकाया जा रहा है कि आप भी गिरफ्तार हो सकते है ज्यादा लोगों को लेकर न चले। यह सब मात्र इस लिये किया जा रहा कि वह चुनाव में मेहनत न कर पाए तथा अपनों से न मिल पाए उनके साथ रहने वालों पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है। श्री सिंह ने बताया जिस तरह चुनाव में हर एक वर्ग से हमें भरपूर समर्थन और बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है इससे विपक्ष सकते में है। वह साजिश करके मुझे जेल भिजवाने की फिराक में है।

निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने यह भी अशंका व्यक्त कि उनको मवई पुलिस सत्तापक्ष के दबाव में साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

श्री सिंह जी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ से अपने स्वयं की जानमाल की रक्षा तथा अनावश्यक परेशान न करने के लिए न्याय व मदद की गुहार लगाई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *