Breaking News

नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद लिये पद एवं गोपनीयता की शपथ

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज

सिसवा विकास खंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद सहित 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बताते चलें कि इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिना भेद भाव के अब इस क्षेत्र में एक समान विकाश होगा तथा साथ ही साथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ सबको लेकर हमें चलना है तथा ऐसी स्थिति में विरोधी क्या कहते है? क्या आरोप लगाते है?उनकी कोई सच्चाई नही है।IMG 20210720 WA0006

ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने आगन्तुकों को गांवों के चहुंमुखी विकास के प्रति आश्वस्त किया। उसके बाद पहली बैठक में मुख्य एजेंडे में मनरेगा योजना 2021-22 के प्रस्ताव व अनुमोदन, पंचम वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग के प्रस्ताव व अनुमोदन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ श्वेता मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकुमार त्रिपाठी, लक्ष्मण तुलस्यान, विश्राम तिवारी, अनिरुद्ध मणि, बैजनाथ सिंह, तथा राजन विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *